Guide to MGNREGA · updated for 2026Helpline 1800-111-555  ·  About us  ·  Contact

Job card

How to apply for a NREGA job card (online and offline)

By Karan Sharma · Updated 7 August 2026 · 10 min read

कोई भी ग्रामीण adult NREGA Job Card के लिए apply कर सकता है, और यह बिल्कुल free है। आप Gram Panchayat office पर या online apply कर सकते हैं। Panchayat को valid application के 15 दिन के अंदर card जारी करना होता है।

Quick answer

Aadhaar, दो photo और bank passbook copy के साथ Gram Panchayat office पर simple application दें, या UMANG app से online apply करें। Card free में 15 working days के अंदर मिलता है।

Who can apply

Any adult member of a rural household who is willing to do unskilled manual work can apply. There is no income test. One card covers the whole family, and all adult members can be added to it.

Documents you need

  • Aadhaar card of the applicants.
  • Two passport-size photos.
  • A copy of your bank or post office passbook.
  • Proof of residence in the village, if asked.

Offline application at the panchayat

  1. Visit your gram panchayat office and ask for the free job card application form.
  2. Fill in the household details and attach your documents.
  3. Submit the form to the gram rozgar sahayak or panchayat secretary.
  4. Collect the acknowledgement slip. Keep it safe.
  5. The card should be issued within 15 working days.

Registration की स्थिति official portal पर देखी जा सकती है:nrega.dord.gov.in पर जाएं

Application form PDF download (फॉर्म हिंदी में)

अगर आप पहले से भरा-भराया form लेकर panchayat जाना चाहते हैं, तो हमने printable formats बनाए हैं: नया job card application form और काम मांगने का Form 6। दोनों free PDF हैं, English और Roman Hindi labels के साथ, ताकि गांव में कोई भी भर सके। ये helper formats हैं, जमा करने से पहले अपनी Gram Panchayat से सही format confirm कर लें। Download link homepage के Forms & PDF Downloads section में है।

Online application

Many states accept applications through the UMANG app and government portals. Open the UMANG app, choose the MGNREGA service, fill in the household details, upload your documents and submit. You get an acknowledgement number to track the request.

Never pay anyone

Applying is 100 percent free. No agent, middleman or office can charge you for a job card. If someone asks for money, report it on the grievance portal.

Application ke baad kya hota hai

Form जमा करने के बाद क्या होता है, यह ज़्यादातर लोगों को पता नहीं होता, इसलिए वे बार बार panchayat के चक्कर लगाते रहते हैं। पूरा क्रम नीचे दिया है।

Stepक्या होता हैअंदाज़न समय
1. Application जमाआप form और documents panchayat में देते हैंउसी दिन
2. Receivingआपको पावती मिलती है, यही आपका सबूत हैउसी दिन
3. VerificationPanchayat घर और जानकारी की जांच करती हैकुछ दिन
4. RegistrationHousehold record में दर्ज होता है और number बनता हैजांच के बाद
5. Card issueJob card बनकर आपको मिलता हैआमतौर पर 15 working days के अंदर

Receiving लेना सबसे ज़रूरी कदम है। इसके बिना यह साबित करना मुश्किल हो जाता है कि आपने कब apply किया था, और 15 दिन की गिनती भी उसी तारीख़ से शुरू होती है।

Application ka status kaise dekhein

  1. Portal पर अपनी gram panchayat का job card register खोलें और नाम search करें।
  2. अगर नाम आ गया है तो registration हो चुका है, और साथ दिख रहा number ही आपका job card number है।
  3. नाम न मिले तो सही financial year चुनकर दोबारा देखें, क्योंकि नई entry अगले year में दिख सकती है।
  4. फिर भी न मिले तो receiving लेकर panchayat जाएं और rozgar sahayak से status पूछें।

Application aage na badhe to kya karein

स्थितिआमतौर पर वजहक्या करें
15 दिन बीत गए, card नहीं मिलाVerification या entry में देरीReceiving दिखाकर panchayat में पूछें, फिर Programme Officer को लिखें
Documents अधूरे बताए गएकोई कागज़ छूट गया या copy साफ़ नहीं थीजो मांगा है वह जमा करें और नई receiving लें
नाम की spelling गलत दर्ज हुईEntry करते समय गलतीCorrection का अलग process है, panchayat में application दें
परिवार का पुराना card पहले से हैएक परिवार का एक ही card बनता हैनया card नहीं, उसी card में नाम जुड़वाएं
Application ही स्वीकार नहीं की जा रहीयह गलत है, आवेदन लेना अनिवार्य हैलिखित में दें और Programme Officer तथा helpline पर शिकायत करें

Purane card mein naya naam kaise jodein

अगर आपके परिवार का job card पहले से बना है और किसी नए बालिग सदस्य का नाम जोड़ना है, तो नया card नहीं बनता। उसी card में नाम जुड़ता है।

  • Gram panchayat में नाम जोड़ने का application दें, पुराने job card number के साथ
  • जिस सदस्य का नाम जोड़ना है उसका Aadhaar और photo लगाएं
  • बैंक खाते की जानकारी भी साथ दें ताकि मज़दूरी सीधे उसी खाते में जाए
  • Receiving लेना न भूलें

Official sources

  • MGNREGA का official portal nrega.dord.gov.in, registration और job card register देखने के लिए। पुराना पता nrega.nic.in अब यहीं redirect होता है।
  • VB-G RAM G का नया portal vbgramg.dord.gov.in, जो 1 जुलाई 2026 से लागू नए कानून के तहत काम करता है। नई reports यहीं मिलती हैं।
  • आपकी gram panchayat, जहां application जमा होता है और card जारी होता है।
  • UMANG app, जहां कई राज्यों में online application की सुविधा है।
  • MGNREGA helpline 1800-111-555, आवेदन में दिक्कत या शिकायत के लिए।

इस page पर आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई है। ज़रूरी documents और form का format राज्य के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है, इसलिए जाने से पहले अपनी panchayat से confirm कर लें। Yojana Disha एक independent guide है और किसी सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है।

हिंदी में

नया जॉब कार्ड बनवाने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय से मुफ्त फॉर्म लें, आधार, दो फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी लगाकर जमा करें और रसीद लें। कार्ड 15 कार्यदिवस में मिल जाना चाहिए। आवेदन पूरी तरह मुफ्त है।

आवेदन के बाद पंचायत जांच करती है, फिर रजिस्ट्रेशन होता है और कार्ड जारी होता है। स्थिति देखने के लिए पोर्टल पर अपनी पंचायत का जॉब कार्ड रजिस्टर खोलकर नाम खोजें। नाम आ गया तो रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

एक परिवार का एक ही कार्ड बनता है। नए बालिग सदस्य का नाम उसी पुराने कार्ड में जोड़ा जाता है, नया कार्ड नहीं बनता। रसीद हमेशा अपने पास रखें, यही आपका सबूत है।

Frequently asked questions

NREGA job card form PDF hindi mein kahan milega?

हमारे homepage के Forms & PDF Downloads section में free printable form है, English और Roman Hindi labels के साथ। इसे print करके भरें और Gram Panchayat में जमा करें। जमा करने से पहले panchayat से सही format confirm कर लें।

How much does a job card cost?

Nothing. A NREGA job card is issued completely free. You should never pay anyone for it.

How long does it take?

The panchayat is expected to issue the card within 15 working days of a valid application.

Can the whole family be on one card?

Yes. One job card covers the household, and all adult members can be listed on it.

Apply karne ke baad status kaise pata chalega?

Portal पर अपनी gram panchayat का job card register खोलकर नाम search करें। नाम आ गया तो registration हो चुका है और साथ दिख रहा number ही आपका job card number है। नाम न मिले तो receiving लेकर panchayat में पूछें।

15 din ke baad bhi card nahi mila to kya karein?

Receiving दिखाकर पहले panchayat में rozgar sahayak से पूछें। बात न बने तो block स्तर पर Programme Officer को लिखित में शिकायत दें, और helpline 1800-111-555 पर भी दर्ज कराएं। हर कदम की receiving संभालकर रखें।

Parivar ke naye sadasya ka naam kaise jodein?

नया card नहीं बनता, उसी पुराने card में नाम जुड़ता है। Gram panchayat में पुराने job card number के साथ application दें, नए सदस्य का Aadhaar, photo और बैंक खाते की जानकारी लगाएं, और receiving लें।

Kya application dene se mana kiya ja sakta hai?

नहीं। आवेदन लेना अनिवार्य है और उसकी receiving देना भी। अगर कोई आवेदन लेने से मना करे तो यह गलत है। ऐसी स्थिति में लिखित में दें और Programme Officer तथा helpline 1800-111-555 पर शिकायत करें।

This guide explains how to use the official government service. Yojana Disha is not affiliated with the Ministry of Rural Development. Always rely on nrega.dord.gov.in (formerly nrega.nic.in) for official data.