Guide to MGNREGA · updated for 2026Helpline 1800-111-555  ·  About us  ·  Contact

Tools

NREGA tools (bilkul free)

ये दो tools उस काम के लिए हैं जो लोग अक्सर कागज़ पर या अंदाज़े से करते हैं: अपनी मज़दूरी का हिसाब लगाना, और payment में देरी होने पर लिखित शिकायत तैयार करना। दोनों आपके phone पर चलते हैं, किसी login की ज़रूरत नहीं, और पूरी तरह नि:शुल्क हैं।

कौन सा tool किस काम आता है

नीचे दिया है कि किस हालत में कौन सा tool खोलना है, और कौन सी बात के लिए tool नहीं, सीधे guide या अपनी gram panchayat चाहिए।

आपकी स्थितिक्या करें
काम कर लिया, अंदाज़ा लगाना है कि कितने पैसे बनते हैंWage Calculator
मज़दूरी तय समय से ज़्यादा देर से आ रही हैDelay Compensation Letter
काम मांगा था पर मिला ही नहींबेरोज़गारी भत्ता guide
Report में payment दिख रहा है पर बैंक में पैसा नहीं आयाPayment Status guide
काम किया पर हाज़िरी दर्ज नहीं हुईAttendance guide
List में नाम ही नहीं मिल रहाJob Card List guide

Wage & Days Calculator

यह अपने राज्य की daily rate को आपके काम के दिनों से गुणा करके एक अंदाज़ा देता है, ताकि panchayat जाने से पहले आपके पास एक figure हो। इस्तेमाल करने से पहले muster roll या attendance report से अपने असली दिन देख लें, याददाश्त से न भरें, क्योंकि हिसाब उतना ही सही होगा जितने सही दिन आप डालेंगे।

यह अनुमान है, आख़िरी रकम नहीं

MGNREGA में मज़दूरी अक्सर किए गए काम की माप पर बनती है, सिर्फ़ हाज़िरी पर नहीं। इसलिए खाते में आई रकम इस अंदाज़े से कम या ज़्यादा हो सकती है। तय दर को अधिकतम मानकर चलें, और बड़ा अंतर दिखे तो muster roll में दर्ज माप panchayat से पूछें।

Delay Compensation Letter

देर से मिली मज़दूरी पर मुआवज़ा आपका कानूनी हक़ है, एहसान नहीं। दिक्कत यह है कि ज़्यादातर लोग लिखित में शिकायत दर्ज ही नहीं कराते, और बिना लिखित शिकायत के दावा आगे नहीं बढ़ता। यह tool आपके job card number, काम की तारीख़ों और बकाया रकम के साथ एक साफ़ letter तैयार कर देता है, जिसे आप print करके या लिखकर panchayat में जमा कर सकते हैं।

जमा करते समय दो बातें ज़रूर करें: एक copy अपने पास रखें, और उस पर panchayat की receiving यानी तारीख़ वाली पावती लें। यही पावती बाद में सबूत बनती है।

ये tools क्या नहीं करते

यह साफ़ बता देना ज़रूरी है, ताकि कोई ग़लतफ़हमी न रहे।

  • ये सरकार को कुछ भी अपने आप जमा नहीं करते। Letter आपको खुद panchayat में देना होता है।
  • ये आपका record नहीं बदलते, न हाज़िरी जोड़ते हैं, न payment करा सकते हैं।
  • ये आपकी कोई जानकारी हमारे पास नहीं भेजते, हिसाब आपके अपने phone या computer पर बनता है।
  • आपका असली record सिर्फ़ official portal nrega.dord.gov.in पर ही अंतिम माना जाएगा।
किसी को पैसे न दें

ये tools और सरकारी portal दोनों नि:शुल्क हैं। हिसाब लगाने, letter बनाने या शिकायत दर्ज कराने का कोई शुल्क नहीं है। अगर कोई agent इसके पैसे मांगे तो यह गलत है, MGNREGA helpline 1800-111-555 पर शिकायत करें।

Yojana Disha एक independent guide है और किसी सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। ये tools सिर्फ़ हिसाब और draft बनाने में मदद के लिए हैं। कोई भी live figure या आपका record हमेशा nrega.dord.gov.in पर ही confirm करें।